फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: तेंदुए ने बाइक सवार युवक पर हमला कर किया घायल, दूसरा तेंदुआ कैमरे में हुआ कैद, देखें वीडियो

Sat, 07 Sep 2024 02:39 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

एक तेंदुए ने चलती बाइक पर सवार युवक पर हमला कर घायल कर दिया। युवक ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन
Leopard attacked a man - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नजीबाबाद के गांव गूढ़ा सराय में बृहस्पतिवार रात गुलदार ने बाइक सवार युवक पर हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। वहीं किरतपुर में वन विभाग के कैमरे में एक गुलदार कैद हो गया। 
विज्ञापन


 

ग्राम पंचायत आजमपुर गाजी उर्फ गूढ़ा सराय निवासी दीपक बाइक से गांव झक्काकी से बृहस्पतिवार रात्रि करीब 8:30 बजे लौट रहा था। रास्ते में गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। दीपक के शोर मचाने पर गुलदार जंगल में भाग गया। वह किसी तरह गांव पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

दीपक के पांव और शरीर के अन्य भागों में घाव हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि एक महिला पर भी गुलदार ने गूढ़ा सराय क्षेत्र में हमला किया। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत है। उधर, ग्राम पंचायत आजमपुर गाजी के प्रधान मुस्तकीम और क्षेत्रीय ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
वहीं किरतपुर में एक तंदुआ कैमरे में कैद हुआ। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें