फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: नहर में डूबकर मजदूर की मौत, परिजनों ने पतंजलि फॉर्म के सामने रखा शव, धान की फसल की कर रहा था सिंचाई

Fri, 25 Jul 2025 12:39 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर जनपद के पतंजलि फार्म में काम कर रहे मजदूर की संदिग्ध मौत हो गई। बताया गया मजदूर करता था। 
विज्ञापन
बिजनौर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के मंडावली में चंदक हैड नहर शाखा में डूबकर मंडावली थाना क्षेत्र के कामगारपुर निवासी कामेश की मौत हो गई। युवक पतंजलि फॉर्म में मजदूरी करता था। परिजनों ने पतंजलि फॉर्म के सामने शव रखकर हंगामा किया।
विज्ञापन


25 वर्षीय कामेश पुत्र यशपाल चंदक नहर शाखा से पतंजलि फॉर्म में धान की फसल की सिंचाई कर रहा था। नहर से सिंचाई के लिए मोटर पंप लगाया गया। सिंचाई के दौरान नहर में डाले गए सुंडा पाइप के सामने अचानक कबाड़ जमा हो गया था, जिसे हटाने के लिए कामेश नहर में गया और डूब गया। 

बृहस्पतिवार शाम को डूबे युवक का देर रात तक शव नहीं मिला। स्थानीय गोताखोरों ने भी काफी तलाश किया। शुक्रवार सुबह को चंदक नहर शाखा पर कुछ ही दूरी पर कामेश का शव मिला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुस्साए परिजनों ने पतंजलि फॉर्म के सामने युवक का शव रखकर हंगामा किया। सूचना पर मंडावली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजन शव उठाने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें