फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: 'पूरे परिवार को जेल भेज दूंगा', ठेके के विरोध में धरना देने वाली महिलाओं को दरोगा ने घर आकर दी धमकी

Mon, 06 Apr 2026 08:47 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

जटपुरा बोंडा में महिलाओं ने शराब की दुकान को गांव के बाहर करने की मांग को लेकर धरना दिया था। इसके बाद मंडावली थाने का दरोगा महिलाओं के घर पहुंचा और जेल भेजने की धमकी दी। एसपी ने वीडियो वायरल होने पर जांच बैठा दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव जटपुरा बोंडा में शराब की दुकान पर धरना देने वाली महिलाओं को धमकाने में दरोगा देवपाल अपनी मर्यादा ही भूल गए। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं से दरोगा बोले कि पूरा परिवार जेल चला जाएगा, बर्बाद कर दूंगा। हालांकि महिलाएं गिड़गिड़ाती रही कि आपको रात में नहीं दिन में आना चाहिए था। इस मामले का वीडियो वायरल होने पर एसपी ने जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

 

मंडावली थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा बोंडा में एक अप्रैल को महिलाओं ने शराब की दुकान पर हंगामा करते हुए धरना शुरू किया था। उनका आरोप था कि शराब की दुकान बस्ती से बाहर होनी चाहिए क्योंकि शराबी घरों के सामने खड़े होकर अपशब्दों का प्रयोग करते हैं। साथ ही महिलाओं के समक्ष गालीगलौज करते हैं। थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन देने के बाद धरना समाप्त कर दिया था। 
 
विज्ञापन

अब आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं होने के चलते नाराज महिलाएं सोमवार को दुकान के सामने धरना प्रदर्शन करने वाली थीं। मगर रविवार रात देवपाल नाम का दरोगा महिलाओं के घर पहुंच गया और उन्हें जमकर धमकाया। दरोगा ने महिलाओं को उनके परिवार समेत जेल भेजने और बर्बाद करने की धमकी दी। महिलाएं कहती रहीं कि आपको दिन में आना चाहिए था, रात में क्यों आए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने जांच बैठा दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें