फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: 'कहा था ना बदला लूंगा', ये बोलकर युवक को मार दी गोली, इस सपा विधायक का रिश्तेदार है आरोपी

Sun, 31 Aug 2025 11:36 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

गांव बेगावाला निवासी नितिन चौधरी मेला देखने गया था। वहीं उसे गोली मार दी गई। गंभीर हालत में नितिन को मेरठ रेफर किया गया है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
वारदात के बाद मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोस्तों के संग नवमी का मेला देखने गए युवक को गांव गनौरा में गोली मार दी गई। गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

 

शनिवार देर रात शाम थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बेगावाला निवासी नितिन चौधरी (27) पुत्र बलबीर सिंह अपने दोस्तों के साथ मेला देखने गांव गनौरा गया था। वहां पर गांव के ही सूरज सैनी ने नितिन चौधरी को गोली मार दी। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। 
 
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब 2 साल से रंजिश चल रही थी। गोली मारने वाला आरोपी सूरत सैनी नूरपुर से सपा विधायक राम अवतार सैनी के चचेरे भाई का बेटा है। सूरत सैनी के पिता का गांव में शांति निकेतन के नाम से स्कूल है। गोलीकांड के बाद पुलिस उक्त स्कूल में भी छानबीन के लिए पहुंची। वहीं युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक नगीना का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें