फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत से: बिजनौर में दहेज हत्या मामले में पति और ससुर को आजीवन कारावास, 60 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया

Thu, 19 Mar 2026 06:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर में दहेज हत्या के मामले में अदालत ने पति और ससुर को आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई।

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में दहेज हत्या के एक मामले में अदालत ने सख्त फैसला सुनाते हुए पति और ससुर को दोषी ठहराया है। दोनों को आजीवन कारावास की सजा के साथ आर्थिक दंड भी लगाया गया है।

विज्ञापन


अदालत ने सुनाया फैसला
अपर सत्र न्यायाधीश अशोक भारतेंदु की अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद पति उत्तम कुमार और उसके पिता रामकिशन को दोषी पाया। अदालत ने दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 60 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।

यह भी पढ़ें: Meerut: 'हर चुनाव में देते हैं वोट, नहीं मिली राजनीतिक भागीदारी', भारतीय ब्राह्मण संसद ने किया भाजपा का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज के लिए किया जा रहा था उत्पीड़न
मामले में मृतका के पिता धर्म सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी बेबी की शादी फरवरी 2022 में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करता था।

मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप
परिजनों के अनुसार कुछ समय बाद पांच लाख रुपये नकद और सोने की चेन की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर सितंबर 2023 में महिला की हत्या कर दी गई।

मजबूत पैरवी के बाद मिली सजा
पुलिस ने जांच के बाद पति और ससुर के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया।अभियोजन पक्ष और पुलिस की ओर से प्रभावी पैरवी के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें