बिजनौर शहर में नगीना रोड पर चक्कर चौराहे के पास एक स्कूटी सवार और बाइक सवार को कार द्वारा टक्कर मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह घटना 19 अक्टूबर की शाम की है।
टक्कर लगने से एक बाइक सवार कामेंद्र पुत्र चंद्रपाल निवासी ग्राम भोगी करीब 30 मीटर दूर जाकर गिरा। उसकी इलाज के दौरान शुक्रवार शाम मौत हो गई। वहीं, स्कूटी सवार पेदी गांव निवासी मेहंदी रज़ा का इलाज चल रहा है। पुलिस अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार और चालक की तलाश में जुट गई है। सीओ सिटी संग्राम सिंह का कहना है कि जल्दी आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।