फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: गुलदार ने अफजलगढ़ में बुजुर्ग महिला को मार डाला, धड़ से अलग किया सिर, क्षेत्र में दहशत

Sun, 27 Aug 2023 04:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गुलदार का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि कई इलाकों में लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं। रविवार को अफजलगढ़ में गुलदार ने एक और शिकार किया। गुलदार ने बुजुर्ग महिला को मार डाला। यही नहीं महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया।
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद मौके पर ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नरभक्षी गुलदार ने रविवार को एक और इंसान को शिकार बना डाला। गुलदार ने अफजलगढ़ थानाक्षेत्र में एक महिला (70) को  मार डाला। महिला का शव खेत में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं धड़ से सिर गायब था। मौके पर सीओ भरत कुमार सोनकर पुलिस टीम के साथ पहुंचे हैं। वहीं महिला की मौत से लोगों में आक्रोष है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार को अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव शाहपुर जमाल में गुलदार ने एक महिला (70) की जान ले ली। गुलदार के हमले की सूचना पर वन विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। 

यह भी पढ़ें: UP: महिलाओं को जेवर-कपड़े और शृंगार के साथ चाहिए हथियार, इस जिले में 80 महिलाएं लाइसेंस धारक
विज्ञापन

 

गांव निवासी गोमती देवी पत्नी यशपाल सिंह दोपहर बाद अपने पौते रोहित के साथ   खेत पर चारा लेने के लिए गई हुई थी।चारा काटने के बाद रोहित चारे की गठरी घर पर डालने के लिए चला गया।तभी अचानक पहले से ही घात लगाए बैठे गुलदार ने गोमती देवी पर हमला कर मार डाला।

विज्ञापन

गुलदार महिला को दस मीटर दूर तक घसीट कर ले गया। महिला का सिर भी धड़ से अलग हो गया। घटना से महिला के परिजनों सहित सहित ग्रामीणों में रोष है। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची ओर घटना स्थल का निरीक्षण किया।
मौके पर सीओ भरत कुमार सोनकर, थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनो से आवश्यक जानकारी हासिल की, जबकि वन विभाग की टीम मौके पर नही पहुंची। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद है।

वहीं मृतका के परिजन सहित ग्रामीण वन विभाग की टीम के एक घंटे बाद भी मौके पर न पहुंचने से आक्रोषित है। टीम के न पहुंचने से पहले शव न  उठाने देने पर अड़े रहे हैं। वह वन विभाग के अधिकारियोंको मौके पर बुलाने पर अड़े हुए हैं। अब तक की बात करें तो गुलदार के हमले में पिछले आठ माह में 14 लोगों की जान ले चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें