फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: गुलदार के हमले में बालिका घायल, खेत में गन्ना छीलने परिवार संग गई थी अंशिका, किसानों में दहशत

Mon, 05 May 2025 03:21 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर में गुलदार का आतंक जारी है। नजीबाबाद में सोमवार सुबह अपने परिवार के साथ खेत में गई बालिका पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार के हमले में बालिका गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में घायल बालिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के नजीबाबाद में परिवार के साथ जंगल गई 13 वर्षीय बालिका अंशिका पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में अंशिका घायल हो गई। परिजनों ने बालिका को मंडावली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।  
विज्ञापन


मंडावली थाना क्षेत्र के गांव सिकरौडा में पंकज त्यागी के खेत पर रिंकू अपने परिवार के साथ गन्ना छीलने गया था। सुबह करीब नौ बजे अचानक गन्ने के खेत से निकलकर गुलदार ने रिंकू की 13 वर्षीय पुत्री अंशिका पर हमला कर लिया।

बालिका का शोर सुनकर परिवार और आस-पास काम कर रहे अन्य लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का शोर सुनकर गुलदार वहां से भाग गया। परिजनों ने आनन-फानन में अंशिका को मंडावली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें