आरोप है कि पांच दिसंबर को पति सरताज, ससुर इस्माईल, सास जमीला, ननद फरजाना, ननदोई इरशाद, जेठ दीन मोहम्मद, ताज मोहम्मद देवर शान मोहम्मद आदि ने एकराय होकर दहेज की मांग करते हुए मारपीट कर धमकाया पति सरताज ने उसे तलाक देकर कमरे में बंद कर दिया।
इतना ही नहीं पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद जेठ ताज मोहम्मद ने बदनीयती से छेड़छाड़ की और आरोपी पति के छोटे भाई के साथ हलाला कर दोबारा निकाह का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिसके चलते पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है।
इस संबंध में कोतवाल योगेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा लिख लिया है, कार्रवाई की जा रही है।