बिजनौर के स्योहारा में रिश्ते के फूफा ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित किशोरी ने अपने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। वहीं, बेटी की आपबीती सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
मुरादाबाद निवासी पीड़ित किशोरी के पिता का आरोप है कि उसकी नाबालिग 14 वर्षीय पुत्री के साथ उसके फूफा नें दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने घटना की जानकारी अपनी बुआ को दी तो बुआ ने उसको चुप रहने के लिए कहते हुए किसी को भी घटना की जानकारी देने से मना किया। जिसके बाद बुआ ने गांव के ही आजम को बुलाया और उसे भी हैवानियत करने के लिए नाबालिग के पास भेज दिया।