केस - दो
धामपुर के गांव सरकड़ा चकराजमल के रहने वाले अनुज कुमार के पास ऑनलाइन तरीके से नौकरी का ऑफर आया। ऑनलाइन ही उसे एक कंपनी में मैनेजर नियुक्त कर करते हुए ज्वॉइनिंग लेटर ई-मेल पर भेज दिया। अनुज खुशी-खुशी घर से ही कंपनी के लिए काम करने लगा। लेकिन साइबर अपराधियों ने खरीदारी कराने के बहाने दो खातों में करीब चार लाख रुपये ट्रांसफर करा दिए। युवक के अकाउंट से यह पैसा ट्रांसफर किया गया। पैसा जाने के बाद उसे ठगी का अहसास हुआ।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: वो लौटा लेकिन तिरंगे में लिपटकर, कहा था जल्द लौटूंगा, नम आंखों से शहीद लोकेश को दी अंतिम विदाई
केस - तीन
हल्दौर की एक युवती से साइबर अपराधी ने जीजा बनकर ठगी कर ली। युवती ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया कि उसके पास एक कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को बताया कि वह उसका जीजा बोल रहा है। युवती ने भी जीजा समझते हुए 2800 रुपये ट्रांसफर कर दिए।