फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: जेई की हरकतों से तंग आकर महिला ने खाया जहर, हालत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में कराया भर्ती

Tue, 27 Jun 2023 04:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर जनपद में एक महिला ने मंगलवार को विद्युत निगम के जेई की हरकतों से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं ग्रामीणाें ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
थाने पहुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के धामपुर थानाक्षेत्र के गांव सरकड़ा की एक महिला ने मंगलवार को विद्युत निगम के जेई की हरकतों से तंग आकर जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों की ओर से हालत बिगड़ने पर महिला को उपचार के लिए नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों का कहना है कि उपचार के बाद महिला के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

विज्ञापन


उधर गांव के लोगों ने कोतवाल से मिल कर आरोपी जेई के खिलाफ रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई की मांग की। गांव दयाशंकर राणा, लाखन सिंह, सतीश कुमार चौहान, विजय सिंह, आशुतोष कुमार, जितेंद्र आदि ने बताया कि गांव की एससी जाति की एक महिला के साथ गांव में स्थित बिजलीघर पर तैनात जेई, एक अन्य कर्माचारी ने 12 जून को उसकी बिजली की बकाया का बिल माफ करने के बहाने से बिजलीघर पर बुलाया था।

आरोप है कि इस दौरान जेई ने महिला के साथ छेड़खानी कर दी थी । आरोप है कि घटना घटित होने के बाद महिला ने गांव के लोगों के साथ पुलिस कोतवाली जाकर जेई सहित दो कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में नामजद तहरीर दे दी थी। पर पुलिस की ओर से आज तक आरोपियेां पर रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बकौल ग्रामीण, ऐसे में जेई अपने लोगों को पीडिता के घर भेज कर समझौता करने का अनर्गल दबाव बनाने का प्रयास कर रहा था। कई दिन से महिला के घर जेई के लोग जाकर जबरन दबाव बनाने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि महिला से समझौता करने से इंकार कर दिया था। सोमवार दिन और रात में कुछ लोग महिला से जाकर मिले और समझौता न करने पर उसे देख लेने की धमकी दी।

आरोप है कि जेई की हरकतों से तंग होकर और पुलिस की ओर से कार्रवाई न होने पर महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। गांव में महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे धामपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

डाक्टरों का कहना है कि महिला की हालत गंभीर बनी थी। पर अब उसके स्वास्थ्य में सुधार होता नजर आ रहा है। हालांकि जेई सुमित कुमार ने लगे आरोपों को निराधार बताया है। घटना के बाद गांव के लोग मंगलवार को फिर कोतवाल से मिले। रिपोर्ट कायम कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें