बकौल ग्रामीण, ऐसे में जेई अपने लोगों को पीडिता के घर भेज कर समझौता करने का अनर्गल दबाव बनाने का प्रयास कर रहा था। कई दिन से महिला के घर जेई के लोग जाकर जबरन दबाव बनाने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि महिला से समझौता करने से इंकार कर दिया था। सोमवार दिन और रात में कुछ लोग महिला से जाकर मिले और समझौता न करने पर उसे देख लेने की धमकी दी।
आरोप है कि जेई की हरकतों से तंग होकर और पुलिस की ओर से कार्रवाई न होने पर महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। गांव में महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे धामपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।
डाक्टरों का कहना है कि महिला की हालत गंभीर बनी थी। पर अब उसके स्वास्थ्य में सुधार होता नजर आ रहा है। हालांकि जेई सुमित कुमार ने लगे आरोपों को निराधार बताया है। घटना के बाद गांव के लोग मंगलवार को फिर कोतवाल से मिले। रिपोर्ट कायम कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।