फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: युवती का शव लेकर थाने पहुंचा पिता, बोला- एक युवक ने किया दुष्कर्म, फिर गला घोंटकर मार डाला

Mon, 07 Jul 2025 07:55 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

हल्दौर थाने में सोमवार शाम एक गांव के लोग पहुंचे और बताया कि पड़ोसी युवक ने घर में अकेली युवती के साथ दुष्कर्म किया और गला घोंट दिया। मेरठ के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवक ने घर में घुसकर पड़ोस में रहने वाली युवती से दुष्कर्म किया। भेद खुलने के डर से उसका गला घोंट दिया। बेहोशी की हालत में पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह आरोप लगाते हुए परिजन सोमवार शाम युवती का शव लेकर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 

हल्दौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार के लोग 23 वर्षीय बेटी का शव एंबुलेंस से लेकर थाने पहुंचे। पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाला युवक पांच जुलाई की शाम उनके घर में घुस आया। उसने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक ने पहचान खुलने के डर से युवती का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। 
 

परिजनों के आने पर आरोपी युवती को मृत समझकर मौके से भाग निकला। बेहोशी की हालत में मिली पीड़िता को परिजन बिजनौर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। मेरठ के अस्पताल में युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई।
 
विज्ञापन

परिजनों ने मेरठ में ही युवती का पोस्टमार्टम कराया और सोमवार शाम हल्दौर थाने पहुंचकर मामले की सूचना दी। सीओ राकेश वशिष्ठ का कहना है कि जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें