बिजनाैर में तेज रफ्तार ट्रक ने साईकिल सवार किसान को टक्कर मार दी, जिससे उसकी माैके पर ही माैत हो गई। गुस्साए लोगों ने मंडावर बालावाली मार्ग पर लगाया जाम, आश्वासन पर खोला
चंदक।बिजनौर बालावाली मार्ग पर गांव गोपालपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने साईकिल सवार को टक्कर मार दी। जिसमें साईकिल सवार श्यामलाल की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे बाद पुलिस के समझाने पर जाम खोला गया।
यह भी पढ़ें: UP: खून से खेली होली... बागपत में हेड कांस्टेबल की मां समेत तीन का मर्डर; नशे ने बर्बाद कर दिए तीन घर
गांव खिरनी के रहने वाले श्यामलाल (65) साईकिल पर सवार होकर दूध देने के लिए गांव गोपालपुर में डेयरी पर दूध देने गया। दूध देकर लौटते हु़ए बालावाली की ओर से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें श्याम लाल की मौके पर ही मौत हो गई।
खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिवार वालों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उधर ट्रक मारने के बाद भाग निकले ट्रक को पुलिस ने रायपुर के पास से पकड़ लिया।
ट्रक पकड़ने जाने और उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर जाम खोला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।