हल्दौर के गांव कुंडा वागेन के निकट स्थित एक धर्म कांटे के निकट ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना लादकर बिलाई चीनी मिल जा रहे किसी वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर पलट गया और किसान की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
गांव कुम्हारपुरा निवासी किसान राजीव कुमार ( 45) पुत्र सुरेंद्र सिंह मंगलवार को अपने चक से मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना लादकर बिलाई चीनी मिल जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के
अनुसार गांव कुंडा वागेन के निकट स्थित किसी वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर ट्राली पलट गई।
वहां से गुजर रहे राहगीरों ने मामले की सूचना फोन पर पुलिस को दी और किसी तरह किसान को निकालकर उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: Meerut: दो हजार रुपये के लिए मर्डर, सऊदी जाने के लिए पढ़ाई के साथ रुपये जोड़ रहा था आदिल, हत्या से बिखरे सपने
जनरल स्टोर स्वामी की हार्ट अटैक से मौत
बिजनौर जनपद के बुल्ला की चौराहा स्थित भोला जनरल स्टोर के स्वामी नफीस उर्फ भोला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। हार्ट अटैक की वजह दुकान स्वामियों पर दुकान को खाली करने के लिए दबाव और उत्पीड़न का आरोप लगाया जा रहा है।
वहीं पुलिसकर्मियों पर भी दुकान स्वामी का पक्ष लेकर भोला को धमकाने का आरोप लगाया है। बताया कि गया कि पिछले कई दशक से भोला इस दुकान में किराएदार था। पहले दुकान का स्वामी कोई और था लेकिन अब प्रॉपर्टी बिकने के बाद नए मालिक दुकान को गिराना चाह रहे थे।