फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौह पुरुष को किया नमन, लगाई दौड़

विज्ञापन
बिजनौर में सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती पर राष्ट्रीय एकता दौड़ में दौड़ते डीएम व शहरवासी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
आम हो या खास, सारे एक पथ पर एकता के लिए दौड़े
विज्ञापन

बिजनौर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में बड़े उत्साह, भव्यता ढंग से मनाया गया। जिला मुख्यालय व ब्लॉक स्तर पर एकता दौड़ (यूनिटी रन) का आयोजन हुआ, जिसमें डीएम सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी एवं गण्यमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ दिलाई गई।
मुख्य एकता दौड़ का शुभारंभ जिलाधिकरी उमेश मिश्रा ने किया। यह दौड़ प्रात: 6.30 बजे नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर नुमाइश ग्राउंड चौराहा होते हुए कलक्ट्रेट में जाकर समाप्त हुई। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी को राष्ट्रीय एकता अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने के लिए शपथ दिलाई। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पुलिस और अन्य वर्दीधारी बलों तथा अन्य एजेंसियों के द्वारा संयुक्त रूप से मार्च पास्ट का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में सीडीओ पूर्ण बोरा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, दीपक गर्ग, अजीत कुमार, चित्रा चौहान, विशाल कुमार, सुखविंदर सिंह, अमित राघवेंद्र सिंह, जयवीर सिंह प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी, राकेश शर्मा जिलाध्यक्ष उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ, विनिश चौधरी बबलू, सनी तोमर, चरण सिंह, संजीव बिश्नोई, अशोक कुमार अग्रवाल, नागेंद्र सारस्वत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- परिषदीय विद्यालयों में मनाई जयंती
परिषदीय विद्यालयों में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। प्राथमिक विद्यालय कादमपुर जसवंत में स्टाफ ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। बाद में छात्र एवं छात्राओं और स्कूल के स्टाफ द्वारा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता प्रति जागरूकता के लिए गांव में रैली निकाली गई। इस अवसर पर रुचि चौधरी, उर्फी जहांगीर, गजाला परवीन, जयपाल सिंह, संजू राणा आदि उपस्थित रहे।

बिजनौर में सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती पर राष्ट्रीय एकता दौड़ में भाग लेते एएसपी देहात रामअर्ज व प- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें