फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: बीमारी से परेशान किसान ने पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान, जेब से सुसाइड नोट मिला,परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 22 Feb 2026 12:44 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर के नगीना क्षेत्र के पटपड़ा गांव में 46 वर्षीय किसान ने बीमारी से तंग आकर पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनाैर जनपद में नगीना क्षेत्र के गांव पटपड़ा में रविवार सुबह एक किसान का शव आम के बाग में पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सुबह करीब नौ बजे पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान 46 वर्षीय किसान बृजेश कुमार के रूप में
मृतक की पहचान 46 वर्षीय किसान बृजेश कुमार पुत्र रोहिताश कुमार निवासी पटपड़ा के रूप में हुई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। किसान अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बेटों को छोड़ गए हैं।

जेब से मिला सुसाइड नोट, दोनों किडनी खराब होने का जिक्र
पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें किसान ने अपनी दोनों किडनी खराब होने और बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें