आफताब आलम ने खुद को जिले के एक एसीएमओ का करीबी बताया। जिस पर चालक ने जवाब दिया कि उसके सगे दामाद के अस्पताल को ही एसीएमओ ने सीज कर दिया था। साथ ही तीस हजार रुपये भी लिए थे। बता दें कि जिले में पांच हजार अप्रशिक्षित चिकित्सक हैं जोकि गांव देहात में प्रैक्टिस कर रहे हैं। यूं तो इन चिकित्सकों पर कार्रवाई का दावा किया जाता है। मगर इनकी दुकानों पर कभी ताला नहीं लगा।
उधर अप्रिशिक्षित चिकित्सकों पर कार्रवाई करने के लिए क्वैक्स नोडल का एक पद हुआ करता था। अब पांच अफसरों पर इसका चार्ज है। अब ऑडियो में साहब यानि नोडल क्वैक्स का जिक्र आया है, उनका कार्यक्षेत्र नजीबाबाद तहसील रहा है।
ऑडियो सामने आने के बाद डिप्टी सीएमओ राजेंद्र विश्वकर्मा से क्वैक्स नोडल का चार्ज हटा लिया गया है। वहीं चालक मानवीर सिंह को निलंबित किया जा चुका है। उधर इस ऑडियो वायरल होने के बाद लोग चचा्र कर रहे हैं कि जिले में प्रत्येक अप्रिशिक्षित चिकित्सक से दो दो हजार रुपया महीना वसूले जाते हैं।
किसान यूनियन प्रधान ने उठाया मुद्दा
पिछले दिनों किसान यूनियन प्रधान की ओर से यह मामला उठाया गया था। किसानों ने सीएमओ कार्यालय में धरना देकर तमाम मुद्दाें के साथ साथ अवैध वसूली का मामला उठाया। जिसके चलते चालक को निलंबित कर दिया गया था। अब ऑडियो वायरल हो रही है।
जो ऑडियो वायरल हो रही है, उसकी आवाज चालक से मिलती जुलती है। उन्हें षडयंत्र के तहत बदनाम करने की नियत से ऐसा किया गया है। इन आरोपों के लिए मैं जिम्मेदार नहीं हूं। -डॉ. राजेंद्र विश्वकर्मा, डिप्टी सीएमओ
ऑडियो मिली है, जिसमें जांच चल रही हैं। चालक को निलंबित कर दिया है। क्वैक्स नोडल को भी चार्ज से हटाया जा चुका है। अप्रशिक्षित चिकित्सकों से कोई वसूली नहीं होती है। -डॉ. कौशलेंद्र सिंह, सीएमओ