फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: सास से झगड़ा होने पर नवविवाहिता ने तेजाब पीकर जान दी, छह माह पहले हुई थी शादी, गर्भवती भी थी

Fri, 28 Nov 2025 07:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

धामपुर की ममतेश का विवाह नगीना के मनीष के साथ हुआ था। मनीष झांसी में काम करता है। भाई ने आरोप लगाया कि ममतेश को सास ने जबरन तेजाब पिलाया है। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे मारा गया है। 
विज्ञापन
ममतेश की फाइल फोटो और गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगीना में सास से विवाद होने पर नवविवाहिता ने तेजाब पी लिया। बिजनौर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। उसकी छह माह पहले ही शादी हुई थी। मृतका के भाई ने सास पर जबरन तेजाब पिलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उसका पति झांसी में काम करता है। मृतका गर्भवती थी।
विज्ञापन

 

धामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तिवड़ी निवासी सीताराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन ममतेश (25) का विवाह करीब छह माह पूर्व नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम हरगांव चांदन निवासी मनीष पुत्र भीम सिंह के साथ हुआ था। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दहेज के नाम पर उसकी बहन के साथ ससुराल में मारपीट होती रही। 
 

शुक्रवार सुबह ममतेश को उसकी ससुराल पक्ष के लोग मायके लेकर पहुंचे। उसकी हालत बहुत नाजुक थी। वह अपनी बहन को पहले एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए और बाद में बिजनौर ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
 
विज्ञापन

मरने से पहले तेजाब पिलाने की बात बताई : भाई
मृतका के भाई सीताराम ने बताया कि उसकी बहन का पति झांसी में काम करता है। ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा उसकी बहन को जब गंभीर अवस्था में उसके घर छोड़ा गया, तब उसने सास द्वारा तेजाब पिलाने की बात बताई थी। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी उसके पास है। उसने बताया कि उसकी बहन गर्भवती थी। आरोप लगाया कि दो लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न होने पर तेजाब पिलाकर मारा गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें