फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों अस्पताल पर किया हंगामा, स्टाफ पर लगाए गंभीर आरोप

Mon, 10 Jul 2023 10:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में चांदपुर थानाक्षेत्र में अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला व नवजात के मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। पुलिस ने जैसे तैसे परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद भीड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के चांदपुर में धनौरा रोड रेलवे फाटक के पास स्थित एक अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। मौत से गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को शांत किया।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह करीब 10 बजे अम्हेड़ा निवासी शमशीद अहमद ने अपनी पत्नी निशा खातून को प्रसव के लिए चांदपुर में धनौरा रोड रेलवे फाटक के पास एक अस्पताल में भर्ती कराया था।

महिला के ससुर नसीम अहमद के अनुसार महिला को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। डाॅक्टर ने अल्ट्रासाउंड कर बताया कि बच्चे की मौत हो गई है।

डाॅक्टर ने कहा था कि नोर्मल डिलीवरी करने का प्रयास करेंगें। लेकिन डाॅक्टर ने समय खराब कर आप्रेशन के लिए अंदर ले गया। कहीं और ले जाने की सलाह नहीं दी।
विज्ञापन


आप्रेशन के दौरान महिला की मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों ने अस्पताल पर जमकर हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया।

अस्पताल संचालक अमन भाटिया ने बताया कि परिजन अल्ट्रासाउंड कराने आए थे। बच्चा तीन दिन से मृतक था। परिजनों के कहने पर आप्रेशन के दौरान महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि फैसला हो गया है। परिजन बिना कार्रवाई के शव को ले जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें