पुलिस ने परिजनों और आस पास के लोगों से जानकारी जुटाई। बताया गया मोनिश मानसिक रुप से बीमार था, जोकि शुक्रवार की शाम छह बजे अचानक लापता हो गया। रातभर घर नहीं लौटा।
शनिवार को कब्रिस्तान में शव मिलने से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। गले व हाथ पर चोट के निशान मिले हैं। मोहल्लेवालों का कहना था कि किसी ने धारदार हथियार से उसकी हत्या करके शव को कब्रिस्तान में फेंक दिया है। लोगों का आरोप था कि आस पास के एक बाग में सट्टो खेलने और खाईबाड़ी करने वालों की भीड़ लगी रहती है।
कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि लापता युवक का शव मिला है। जिसके गले और हाथ पर चोट के निशान मिले हैं। युवक की मौत के मामले में सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।