मुख्यालय बिजनौर में बृहस्पतिवार को एक मगरमच्छ शहर सीवर लाइन में निकला। मगरमच्छ को देखकर आसपास में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़ लिया और उसे गंगा में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
गर्मी की वजह हो या कुछ और जंगली जानवर एवं जलीय जीव आबादी की ओर आ रहे हैं। कुछ ऐसा ही बृहस्पतिवार को बिजनौर शहर में उस समय दिखाई दिया, जब एक मगरमच्छ शहर के सीवर लाइन से बाहर निकला। मगरमच्छ को देख कर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई।
वहीं, सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को जाल में पकड़ लिया। वन विभाग की टीम ने सवारी में रखकर मगरमच्छ को गंगा बैराज घाट पर उसके प्राकृतवास में छोड़ दिया। वन विभाग के एसडीओ का कहना है मगरमच्छ को गंगा में छोड़ दिया गया है।