फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर क्रिकेट लीग का आगाज

Fri, 19 May 2017 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
जेके टायर बिजनौर क्रिकेट लीग का गुब्बारे छोड़कर शुभारंभ करते अतिथिगण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नेहरू स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित जेके टायर बिजनौर क्रिकेट लीग का शुभारंभ सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, भारतीय ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष और पूर्व एमएलसी नसीब पठान ने गुब्बारे उड़ाकर किया। 
विज्ञापन


 इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी फैजाबाद जितेंद्र यादव, जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा, उपक्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, एसएलओ अमित कुमार, नागेंद्र सारस्वत, डॉ. सूर्यमणि रघुवंशी, डॉ. वीके त्यागी, दीपक अग्रवाल, डॉ. एके अग्रवाल, मानव सचदेवा आदि मौजूद रहे।

नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित लीग का पहला मैच झालू जांबाज और बिजनौर ब्लाटर्स के बीच हुआ। झालू जांबाज ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 141 रन बनाए। शिवम थौलिया ने 32, मुसाहिब ने 23 रन बनाए। बिजनौर ब्लाटर्स की ओर से दुष्यंत ने तीन, अंकित, रितिक व विश्वजीत ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करते हुए बिजनौर ब्लाटर्स 108 रन ही बना सकी। आदित्य ने 42, दुष्यंत ने 16 रन बनाए। झालू जांबाज की ओर से तुषार सोढ़ी ने तीन, शिवम थौलिया व मुसाहिब ने दो-दो विकेट लिए। तुषार सोढ़ी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरा मैच जेके टायर और धारा फाइनेंस के बीच खेला गया। धारा फाइनेंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 134 रन बनाए। जेके टायर की ओर से अमित पाल और दिलशाद ने तीन-ती, शुभम ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जेके टायर ने दो विकेट शेष रहते मैच जीत लिया। मैच में अंपायर संजीव कुमार, चितवन शर्मा, स्कोरर भानू रहे। कमेंट्री डॉ. वीरेंद्र व जबर सिंह ने की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें