फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: आर्थिक तंगी से जूझ रहे चचेरे भाई ने फिल्मी स्टाइल में रची अपहरण की साजिश, चार गिरफ्ताार

Sun, 05 Mar 2023 02:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर जनपद में आर्थिक तंगी से जूझ रहे चचेरे भाई कपिल ने अपने साथियों के साथ मिलकर ईंट भट्ठा स्वामी के अपहरण की योजना बना डाली। अपराहरणकर्ता पांच लाख रुपये की फिरौती चाहते थे।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईंट भट्ठा स्वामी अपहरण कांड में सौरभ अग्रवाल का चचेरा भाई ही मुख्य साजिशकर्ता निकला। आर्थिक तंगी से जूझ रहे चचेरे भाई कपिल ने अपने साथियों के साथ मिलकर सौरभ अग्रवाल का अपराहण कराया। 

विज्ञापन

नांगल-चंदक मार्ग पर गांव कामराजपुर स्थित ईंट भट्ठा मालिक सौरभ अग्रवाल का शनिवार को चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर अपहरण कर लिया। भट्ठा मालिक के भाई अनुज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी। 

सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थानाध्यक्ष श्यामवीर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चंदक से भागूवाला जाने वाले मार्ग पर बदमाशों की कार का सराय आलम पुलिया के निकट पीछा किया। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने गिरता देख कर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


नांगल पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे बदमाशों की कार को पकड़ लिया। पुलिस का दावा है कार में नजीबाबाद के मोहल्ला  मजीदगंज निवासी भट्ठा स्वामी सौरभ अग्रवाल के हाथ-पैर रस्सियों से बंधे थे। पुलिस ने भट्ठा स्वामी को सौरभ अग्रवाल को सकुशल बरामद कर किया। 

यह भी पढ़ें: Meerut: याकूब कुरैशी के दोनों बेटों को दो माह के भीतर ही मिली जमानत, पुलिस का ढीली कार्रवाई पर उठे सवाल

विज्ञापन

सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए चारों  अपहरणकर्ताओं में भट्ठा स्वामी का चचेरा भाई नजीबाबाद के मोहल्ला कल्लूगंज मोरी निवासी कपिल अग्रवाल, रायपुर रोड स्थित नई बस्ती निवासी विशाल तोमर, मो.जाब्तागंज निवासी सलीम, नांगलसोती के मो. बड़थला निवासी भोले को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं उसके पास के पास से 315 बोर के तीन तमंचे, तीन खोखा कारतूस, तीन जिंदा कारतूस, दो छुरी, एक रस्सी, एक बाइक और कार बरामद की।
 
दहेज हत्या में 10 साल का कारावास काट चुका है कपिल
नजीबाबाद। थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह ने बताया कि अपरहण कांड का मुख्य साजिशकर्ता भट्ठा स्वामी का चचेरा भाई कपिल है। जो दहेज हत्या में 10 वर्ष के कारावास की सजा काट चुका है। आर्थिक स्थिति खराब होने और कर्ज में डूबा होने पर कपिल ने अपने तहेरे भाई सौरभ अग्रवाल  का अपहरण करके पांच लाख रुपये फिरौती लेने की योजना बनाई थी।

कपिल ने कबाड़ी बाजार से अपहरण के लिए 28 हजार रुपये में मारुति कार खरीदी थी। पुलिस के अनुसार कपिल ने सलीम को 10 हजार रुपये और भट्टा स्वामी के कार का नंबर व्हाट्सएप किया था। फिरौती की रकम मिलने के बाद कपिल ने अन्य तीनों लोगों को एक लाख रुपये देने का वादा किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें