बिजनौर जनपद के नांगल में चंदक मार्ग पर स्थित ईंट-भट्ठा स्वामी का अपहरण कर लिया गया। वहीं अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। भट्ठा स्वामी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नजीबाबाद निवासी सौरभ अग्रवाल का गांव कामराजपुर के समीप भगवती ईंट उद्योग भट्ठा है। शनिवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर भट्ठा स्वामी सौरभ अग्रवाल का अपहरण कर लिया।
बताया गया कि भट्ठा स्वामी के भाई अनुज अग्रवाल और क्षेत्रीय लोगों ने अपहरणकर्ताओं से सौरभ अग्रवाल को छुड़ाने का प्रयास किया। लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद अनुज अग्रवाल ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दे दी।
नांगलसोती पुलिस ने अनुज अग्रवाल की तहरीर पर अपरहण का मामला दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू की।थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया की बदमाशों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी है।