फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: नशे का कारोबार करने वाले दंपती गिरफ्तार, उत्तराखंड से चरस लाकर करते थे सप्लाई

Sun, 06 Nov 2022 04:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले दंपती को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से डेढ़ किलो चरस बरामद हुई है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में दंपती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस ने नहटौर थानाक्षेत्र में चैकिंग के दौरान नशे के मादक पदार्थो का कारोबार करने वाले एक दंपत्ति को डेढ़ किलो चरस के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया।दंपत्ति उत्तराखंड से चरस लाकर क्षेत्र में सप्लाई करते थे।

विज्ञापन


पुलिस ने गांगन पुल के निकट चैकिंग के दौरान एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक उनके पास से डेढ़ किलो चरस बरामद की गई हैं। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम शहजाद उर्फ शब्बू व हिना परवीन निवासी मोहल्ला मोलवियान बताया हैं। वह नगर में पिछले लंबे समय से मादक पदार्थों का कारोबार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: गंगा स्नान 2022: भगीरथी के तट पर बसा आस्था का शहर, पांच लाख श्रद्धालुओं के मेले में पहुंचने की संभावना
विज्ञापन


शब्बू के ऊपर पांच व हिना के नाम दो मुकदमे नहटौर थानें में दर्ज हैं। वह उत्तराखंड से चरस लाकर क्षेत्र में बेचता था। पुलिस उस पर नजर रखे हुए थी। उसके इस कारोबार में उसकी पत्नी भी संलिप्त रहती हैं।
विज्ञापन


पूछताछ में नशे के कारोबार करने वालों के नाम भी प्रकाश में आए हैं। उनके खिलाफ भी जांच की जा रही हैं। कोतवाल पंकज तोमर ने बताया कि दंपती का संबंधित धाराओं में चालान किया गया हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें