फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आतंकवाद के विरोध में आज बंद रहेगा बिजनौर शहर

Tue, 29 Apr 2025 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
स्योहारा में मुख्य बाजार की सड़क पर चिपकाये गये मुर्दाबाद लिखे पाकिस्तानी झंडे। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने हमला करते हुए पयर्टकों को मार डाला। जिसके विरोध में आज मंगलवार को बंद का आह्वान किया गया है। निजी स्कूलों ने भी बंद का समर्थन किया है और एक दिन का अवकाश रहेगा। व्यापारियों और अन्य संगठनों ने भी बंद को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन

सोमवार की शाम बिजनौर शहर में हिन्दू संघर्ष समिति की अगुवाई में बाइक रैली निकाली गई। किरण उत्सव मंडप से यह रैली शुरू हुई जोकि शहर में घूमी। बाइक सवार पदाधिकारियों ने दुकानदारों और व्यापारियों से अपने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखने की अपील की।
जिस पर उन्होंने बंद के समर्थन का भरोसा दिया। बाइक रैली को लेकर बिजनौर शहर में पुलिस बल भी तैनात रहा। बिजनौर बंद के साथ साथ मंगलवार को 11 बजे लोगों की भीड़ रामलीला ग्राउंड में एकत्र होगी जोकि पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचेगी और ज्ञापन देगी।
विज्ञापन

n पाकिस्तान के झंडों को सड़क पर चिपकाकर पैरों से रौंदा : स्योहारा। कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 26 पर्यटकों की निर्मम हत्या के बाद से पूरे हिन्दुस्तान में आतंकवाद व पाकिस्तान के विरुद्ध जुलूस निकाल कर आक्रोश जाहिर किया जा रहा है मगर सोमवार को स्योहारा में शिवाजी मार्केट स्थित शिव मंदिर तिराहे पर युवकों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद लिखे पाकिस्तान के कई झंडे सड़क के बीच में चिपका दिये।
सुबह से शाम तक हजारों की संख्या में हिन्दू मुस्लिम सहित सभी धर्मों के लोगों ने पाकिस्तान के झंडे को कुचल कर अपना गुस्सा जाहिर किया।

स्योहारा में मुख्य बाजार की सड़क पर चिपकाये गये मुर्दाबाद लिखे पाकिस्तानी झंडे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें