फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: बाइक को टक्कर मारकर पलटी कार, तीन लोगों की मौत, लुढ़कती हुई खेत में गिरी कार से निकल भागा चालक

Thu, 08 May 2025 06:34 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

गांव फुलसंदा में यह दर्दनाक हादसा हुआ। कोतवाली देहात की ओर से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मारी। दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।  
विज्ञापन
नूर आलम, सईद और नूरशाह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नहटौर के गांव श्यालू नंगला जा रहे महमूदपुर कामिल उर्फ नवादा निवासी राज मिस्त्री सईद (45), फरीदपुर निवासी नूर शाह (55) और काजीपुर निवासी नूर आलम (30) की बाइक में कार ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार भी पलट गई। कार का चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन




 

हादसे के बाद पलटी कार और बाइक। - फोटो : अमर उजाला
नूर शाह और नूर आलम राज मिस्त्री सईद के पास मजदूरी करते थे। तीनों बृहस्पतिवार की सुबह बाइक से श्यालू नंगला में काम पर जा रहे थे।

विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
फुलसंदा में कोतवाली देहात की ओर से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 

यह भी पढ़ें...
Bijnor: आरा मशीन में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, लाखों का नुकसान    

 

विलाप करती परिजन। - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां सईद और नूर शाह को मृत घोषित कर दिया गया। नूर आलम को बिजनौर रेफर किया गया। उसने भी बिजनौर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हादसे के बारे में पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें