फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: मजार की दीवार पर चला बुलडोजर, सांसद प्रतिनिधि और सीओ में तीखी नोकझोंक, धामपुर में बढ़ा सियासी पारा

Sat, 20 Jun 2026 12:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

Bijnor News Today: बिजनौर के धामपुर में पीर बाबा मजार के रास्ते की दीवार ध्वस्त किए जाने के बाद विवाद बढ़ गया। सांसद प्रतिनिधि विवेक सेन और सीओ के बीच तीखी नोकझोंक हुई। मामले को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।
विज्ञापन
पुलिस से नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के धामपुर में पीर बाबा मजार के रास्ते की दीवार को बुलडोजर से ध्वस्त किए जाने के बाद माहौल गरमा गया है। कार्रवाई के दौरान आजाद समाज पार्टी के मंडल महासचिव एवं सांसद प्रतिनिधि विवेक सेन और पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार चतुर्वेदी के बीच तीखी नोकझोंक हुई। मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विज्ञापन




यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: आठ साल बाद फैसला, अदालत ने लिखा-'लाश नहीं तो केस नहीं' सोच बैठे थे दोषी, लेकिन सच तो सच होता है

विज्ञापन

रात में हुई कार्रवाई, मौके पर बढ़ा तनाव
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात टीचर्स कॉलोनी स्थित नासिर बाबा पीर मजार परिसर के रास्ते की दीवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान विरोध कर रहे सांसद प्रतिनिधि विवेक सेन और अधिकारियों के बीच बहस हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस क्षेत्राधिकारी ने विरोध न करने की बात कहते हुए कार्रवाई को प्रशासन का संयुक्त निर्णय बताया। अधिकारियों का कहना था कि राजस्व विभाग की ओर से पहले पैमाइश की जा चुकी थी और उप जिलाधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई।

सांसद प्रतिनिधि ने जताया विरोध
कार्रवाई का विरोध कर रहे विवेक सेन ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। इस दौरान मौके पर मौजूद कोतवाल ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद कुछ समय तक जारी रहा।

कार्रवाई के बाद देर रात तक मजार परिसर के पास आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों का धरना चलता रहा। प्रदर्शनकारियों ने कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई।

चंद्रशेखर आजाद को दी गई जानकारी
आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि घटना की जानकारी नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्रशेखर आजाद को रात में ही दे दी गई थी। कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि सांसद के धामपुर पहुंचने के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।विरोध कर रहे लोगों का आरोप है कि दीवार को बिना पर्याप्त सूचना दिए रात के समय ध्वस्त किया गया, जबकि प्रशासन का कहना है कि पूरी कार्रवाई नियमानुसार की गई है।

विज्ञापन

शांति व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात
मामले को देखते हुए शनिवार को धामपुर, स्योहारा, रेहड़, शेरकोट, अफजलगढ़ और नहटौर समेत आसपास के थानों का पुलिस बल क्षेत्र में तैनात किया गया। अधिकारियों ने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें