फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: जमीन के विवाद में भाई और भतीजे ने किसान को मार डाला... दोनों हत्यारोपी गांव से भागे

Sun, 19 Jan 2025 06:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

जुल्फिकार शनिवार से लापता था। रविवार को उसका शव पड़ोसी किसान के खेत में पड़ा मिला। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेत पर गन्ना काटने के लिए गए किसान की हत्या कर दी गई। करीब चार सौ मीटर दूर पड़ोसी किसान के खेत में रविवार को उसका शव पड़ा मिला। मृतक के बड़े भाई और भतीजे पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

ग्राम पंचायत रानीकोटा के गांव मोहम्मद अलीपुर उर्फ अलीमुद्दीन निवासी 55 वर्षीय जुल्फिकार शनिवार को गन्ना काटने खेत पर गया था। दोपहर को उसकी बेटी खेत पर पहुंची तो गन्ना कटा हुआ पड़ा था, मगर जुल्फिकार गायब था। शाम तक जुल्फिकार का पता नहीं चलने पर परिजनों ने 112 के माध्यम से नजीबाबाद पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। नजीबाबाद पुलिस ने घटनास्थल और आस-पास छानबीन की, लेकिन जुल्फिकार का पता नहीं चला। 
 

रविवार दोपहर नगीना देहात पुलिस को नयागांव के रामचंद्र के खेत में अज्ञात शव पड़ा होने की सूचना मिली। शव की पहचान लापता जुल्फिकार के रूप में हुई। नगीना के सीओ भारत कुमार सोनकर, नगीना देहात प्रभारी संजय कुमार ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शव की पहचान जुल्फिकार के रूप में होने पर सीओ नजीबाबाद देश दीपक सिंह, थाना प्रभारी जय भगवान सिंह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के परिजनों से जमीन संबंधी विवाद की जानकारी की।
 

घटना के बाद से भाई और भतीजा लापता
जुल्फिकार के गुमशुदा होने के बाद से उसका सगा छोटा भाई जाफर और भतीजा सुहेल गांव से लापता है। जुल्फिकार का भाई से जमीन का विवाद चल रहा था। पुलिस फरार जाफर की तलाश में जुटी है।
 
विज्ञापन

ये बोले सीओ
जुल्फिकार का उसके भाई जाफर से जमीन का विवाद था। गुमशुदगी के बाद से भाई और भतीजा लापता है। पुलिस टीम लगाई गई हैं। मामले की जांच की जा रही है।
- देश दीपक सिंह, सीओ, नजीबाबाद
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें