फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: बैंककर्मी की पत्नी पर सहेली ने किया धारदार हथियार से हमला, लहूलुहान हालत में देहरादून रेफर; ये रही वजह

Fri, 18 Sep 2026 10:37 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

नजीबाबाद स्थित एसबीआई में लिपिक दिनेश कुमार की पत्नी लक्ष्मी पर उनकी दिल्ली से आई सहेली बबीता ने हमला कर दिया और फरार हो गई। लक्ष्मी को देहरादून रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
लक्ष्मी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नजीबाबाद स्थित धनौरा की स्टेट बैंक शाखा में कार्यरत लिपिक दिनेश कुमार की पत्नी लक्ष्मी पर धारदार हथियार से परिचित महिला ने हमला कर दिया। हालत गंभीर होने पर महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

 

बुंदकी मार्ग स्थित साईंधाम कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय लक्ष्मी पर उसकी परिचित महिला बबीता चौहान ने धारदार हथियार से शुक्रवार की शाम हमला कर दिया। भारतीय स्टेट बैंक की धनौरा ब्रांच में कार्यरत लिपिक दिनेश कुमार के परिवार में  महिला का वर्षों से आना जाना था। शुक्रवार शाम लगभग 6:15 बजे दिनेश बैंक में थे और उनके बच्चे ट्यूशन पढ़ने गए थे। तभी पड़ोसियों का बैंक में दिनेश के पास फोन आया कि किसी महिला ने उनकी पत्नी को धारदार हथियार से घायल कर दिया है।
 

दिनेश कुमार घर पहुंचे तो पत्नी लक्ष्मी का चेहरा लहूलुहान था। चेहरे और गले पर धारदार हथियार के कई निशान थे। स्थानीय प्राइवेट अस्पताल ले गए, वहां से घायल लक्ष्मी को देहरादून के हायर सेंटर के लिए भेजा गया। बैंककर्मी दिनेश कुमार ने बताया कि कई वर्ष पहले जाब्तागंज में रहते थे। वहीं किराए पर बबीता रहती थी। वर्तमान में वह दिल्ली में रह रही है। अकसर लक्ष्मी से मिलने आती थी। 
 
विज्ञापन

बबीता सवेरे दिल्ली से उसके घर आई थी। देर शाम लक्ष्मी का फोन आया था कि बबीता कुछ पैसे मांग रही है। कुछ देर बाद उसने पत्नी लक्ष्मी पर हमला कर दिया और उसे घायल अवस्था में छोड़कर भाग गई। परिजन पुलिस को सूचना देकर महिला के उपचार में जुट गए। सीओ सुनील कुमार सिंह बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। आरोपी महिला के बारे में पता लगाया जा रहा है। 

ये भी देखें...
मेरठ: दिग्विजय भाटी ने कहा- मैंने नहीं किया समझौता, साथी मोहित जाटव ने बताया झूठा; ये बोले डीआईजी सहारनपुर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें