फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चांदपुर - सीमा हैदर को कराया गायत्री मंत्र का जाप

Tue, 22 Aug 2023 11:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
पाकिस्तानी सीमा हैदर व पति सचिन को आशीर्वाद देते चांदपुर क्षेत्र के आर्य समाज के पदा​धिकारी ।
विज्ञापन
- आर्य समाज बिजनौर की टीम सीमा और सचिन के घर पहुंची
विज्ञापन

- नोएडा के गांव रबुपुरा में सचिन के घर में कराया शुद्धिकरण यज्ञ
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
जलीलपुर/चांदपुर (बिजनौर)। पाकिस्तान से आई सीमा हैदर के भारत में अपने पति के घर पहुंचने पर आर्य समाज बिजनौर की टीम उसके घर पहुंची। आर्य समाज के पदाधिकारियों ने घर में यज्ञ कर शुद्धिकरण कराया गया और सीमा को गायत्री मंत्र का जाप भी कराया गया।
पाकिस्तान की सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी कई महीने से चर्चा में है। बिजनौर के गांव उलेढा निवासी आर्य समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप विद्यार्थी और जलीलपुर क्षेत्र के गांव रवाना निवासी आर्य समाज के राष्ट्रीय भजनोउपदेशक महाशय कल्याण सिंह आर्य ने बताया कि सोमवार को आर्य समाज की टीम ने जिला गौतमबुद्धनगर के गांव रबुपुरा में जाकर सचिन मीणा की पाकिस्तान मूल की पत्नी सीमा हैदर का शुद्धिकरण कराया है। इस टीम में नहटौर के गांव कश्मीरा निवासी विनीत गिरी भी शामिल रहे। उन्होनें बताया कि आर्य समाज की टीम स्वयं ही सचिन के गांव पहुंची। उन्हें किसी का कोई निमंत्रण नहीं था, न ही किसी संगठन या व्यक्ति द्वारा आयोजित कार्यक्रम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर के समय सचिन के परिवार से मिलकर यज्ञ व शुद्धिकरण का प्रस्ताव रखा। सचिन के परिवार ने अनुष्ठान की स्वीकृति दे दी। यज्ञ में सचिन, उसकी पत्नी सीमा व उसके चार बच्चों सहित परिवार के सदस्यों ने आहुति दी। सचिन के चाचा व भाई ने अनुष्ठान में सहयोग किया। आर्य समाज की टीम ने सीमा को गायत्री मंत्र का जाप कराया। कुलदीप विद्यार्थी ने बताया कि सीमा ने मंत्र की कुछ लाइनें तुरंत ही याद कर लीं। अनुष्ठान में सीमा का व्यवहार एक सनातनी भारतीय महिला की तरह रहा, उसने यज्ञ में आहुति दी। उसकी बेटी भावना और मुन्नी भी कार्यक्रम के समय खुश दिखाई दीं। सीमा हैदर ने आर्य समाज की टीम को बताया कि उसे भारतीय लोग व हिंदू धर्म पहले से ही पसंद था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें