फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: खनन से भरे ओवरलोड डंपर ने सड़क किनारे खड़े युवक को कुचला, लहूलुहान शव देखकर चालक फरार

Fri, 19 Dec 2025 05:52 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

मुजफ्फरनगर निवासी नितिन भी डंपर चालक ही था। वह अपने डंपर को रोककर नीचे खड़ा था, तभी पीछे से आए एक अन्य डंपर ने उसे कुचल दिया। पुलिस आरोपी डंपर चालक की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
Death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खनन से भरे डंपर की टक्कर से मुजफ्फनगर के डंपर चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसा शुक्रवार को करीब दो बजे हुआ। चालक खनन सामग्री से भरा डंपर खड़ा कर फोन पर बात कर रहा था।

विज्ञापन


उत्तराखंड से डंपर चालक मुजफ्फरनगर के आनंदपुर निवासी नितिन कुमार (36) खनन सामग्री से भरे डंपर को लेकर मंडावली थाना क्षेत्र में पहुंचा। भागूवाला-मोटा महादेव बाईपास मार्ग स्थित रामा स्टोन क्रशर के सामने करीब दो बजे उसने डंपर को खड़ा किया और नीचे उतर गया। फोन पर बात करते समय पीछे से आ रहे डंपर ने चालक नितिन कुमार को टक्कर मार दी। 

दुर्घटना में नितिन कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरे डंपर का चालक अपना डंपर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची मंडावली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। पुलिस ने खनन से भरे डंपर को भी कब्जे में ले लिया। आरोपी डंपर चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें