साउथ अफ्रीका में सैलून का काम करने वाले गांव सौफतपुर निवासी मैजुल का हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस की जांच के बाद वीडियो मेरठ के आकिब की निकली। मामले में पुलिस ने मैजुल और आकिब से जानकारी के साथ उनके बैंक खातों की छानबीन भी की।
पुलिस की पुछताछ के बाद आकिब ने वीडियो जारी कर एके-47 और ग्रेनेड की असलियत दिखाई। वीडियो में ग्रेनेड एक परफ्यूम की बोतल और एके-47 एक खिलौना निकली। नांगल थाने ने मामले में प्रेस नोट जारी कर वायरल वीडियो में राइफल और हैंड ग्रेनेड प्लास्टिक की होने की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वीडियो में हथियार प्रदर्शित करने वाला मेरठ निवासी आकिब सऊदी अरब में ड्राइवर का काम कर रहा है। सीओ नितेश प्रताप सिंह का कहना है कि वीडियो में प्रदर्शित हथियार प्लास्टिक के होने की पुष्टि हुई है, जिससे किसी अपराध का होना नहीं पाया गया।