बिजनौर में नरभक्षी गुलदार की तलाश के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।
जिले में नरभक्षी गुलदार को पकड़ने का अभियान फेल होने के बाद शासन गुलदार को मारने की अनुमति दे दी है। यह भी मान लिया है कि नगीना और अफजलगढ़ क्षेत्र में इंसानों पर हमला कर रहे दो अलग-अलग नरभक्षी गुलदार है।
इन नरभक्षी गुलदार को मारने के लिए टीम का गठन किया गया। इस टीम में चिकित्सक, रेंजर, और पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया।
डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि नरभक्षी गुलदार को पकड़ने में सफलता नहीं मिली। न तो गुलदार को पकड़ा जा सके, न ही उसे बेहोश किया जा सका। कोई जनहानि ना हो इसलिए नरभक्षी को मारने जी संस्तुति की गई थी।
अब शासन की ओर से नरभक्षी को मारने की अनुमति मिल गई है। इसके लिए टीम का गठन भी कर दिया गया।