फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: दो साल की बच्ची को उठाकर ले गया युवक, दुष्कर्म कर छोड़ भागा, पुलिस ने एनकाउंटर में किया ये हाल

Tue, 07 Oct 2025 07:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

नजीबाबाद में पास ही रहने वाले संदीप सैनी ने बच्ची का अपहरण किया और उसके साथ गलत काम किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो वारदात का पता चला। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। 
विज्ञापन
दुष्कर्म।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो साल की बच्ची का अपहरण करके उसके साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बच्ची की हालत अस्पताल में गंभीर है। 

विज्ञापन


नजीबाबाद में रविवार दोपहर घर के सामने खेल रही दो वर्षीय बच्ची को संदीप सैनी उठाकर ले गया था। इसके बाद बच्ची के साथ उसने दुष्कर्म किया था और फरार हो गया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर लोग आए तो वारदात का पता चला। परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पुलिस में शिकायत कर दी। 

इसके बाद आरोपी आरोपी संदीप सैनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार देर रात पुलिस आरोपी संदीप को अपने साथ घटनास्थल पर ले गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी पुलिस को समीपुर क्षेत्र के खाली मकान में ले गया। आरोपी ने वहां पहले से रखे 12 बोर के तमंचे से पुलिस पर अचानक फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में संदीप के पैर में गोली लगी। 
विज्ञापन


एएसपी डॉ. केजी सिंह ने बताया कि आरोपी को अस्पताल ले जाया गया है। मुकदमे में पुलिस पर हमला करने की धारा जोड़ी जा रही है। वहीं बच्ची का अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें