फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: खेत में घास काट रही महिला को तेंदुए ने मार डाला, खून सना शव देखकर रोते-चिल्लाते रहे पति और बच्चे

Sun, 14 Sep 2025 02:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

जिले में तेंदुए ने एक और जान ले ली। इस बार एक महिला को शिकार बनाया। तेंदुए लगातार हमला कर लोगों को मार रहे हैं और घायल कर रहे हैं, जबकि प्रशासन और वन विभाग कुछ नहीं कर पा रहा है। 
विज्ञापन
डीएफओ कार्यालय पर धरना देते परिजन और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव इस्सेपुर में तेंदुए ने हमला कर महिला को मार डाला। हमले के समय उसका पति और बच्चे पास ही घास काट रहे थे। ग्रामीणों ने डीएफओ कार्यालय पर शव रखकर हंगामा किया। 
विज्ञापन


नजीबाबाद के गांव इस्सेपुर में गुलदार (तेंदुए) ने 36 वर्षीय महिला मीरा रानी पत्नी महेंद्र को मार डाला। मीरा गांव के निकट घास काटने गई थी। पति भी कुछ ही दूरी पर काम कर रहा था। बच्चे भी पास में घास काट रहे थे। शोर सुनकर पति और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो तेंदुआ भाग गया। मगर तब तक मीरा की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने महिला का शव डीएफओ कार्यालय पर रखकर प्रदर्शन किया और तेंदुए को पकड़ने की मांग की। 

ये भी देखें...
Bijnor: किसान के पीछे आया सांड, सींगों पर उठाकर पटका, गिरने के बाद भी पेट में मारता रहा टक्कर, मौके पर मौत    
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें