फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: बाइक सवार दंपती को बस ने पीछे से मारी टक्कर, महिला गिरी तो सिर को कुचलता हुआ निकला पहिया

Wed, 22 Jan 2025 05:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

दंपती बाइक पर सवार होकर एक मौत में शामिल होने जा रहा था। महिला के तीन बच्चे हैं। पति और तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजरौला शिव में मंडावर रोड पर सुबह से समय कोहरे के कारण हादसा हो गया। रोडवेज बस ने एक बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर बैठी महिला नीचे गिर और बस का पिछला पहिया सिर पर उतर गया। उसकी मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन


बुधवार सवेरे लगभग दस बजे बिजनौर डिपो की एक अनुबंधित बस रोडवेज अड्डे से सवारी बैठाकर बिजनौर से भागूवाला जा रही थी। जैसे ही बस बिजनौर-मंडावर मार्ग पर घनुवाला तिराहे से पहले सड़क किनारे बने मूला सिंह के ट्यूबवेल के सामने पहुंची तो आगे चल रहे बाइक सवार को ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर पीछे बैठी गांव सब्दलपुर रेहरा निवासी शाने आलम की पत्नी इमराना (45) नीचे गिर गई। बस का पहिया उसके सिर के ऊपर से उतर गया। उसकी मौके के पर ही मौत हो गई। जबकि महिला का पति शाने आलम मामूली रूप से घायल हो गए। 

बताया गया है कि शाने आलम अपनी पत्नी इमराना को लेकर मंडावली थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर अपनी रिश्तेदारी में हुई मौत में शामिल होने जा रहा था। मृतका के तीन बेटे हैं। बड़े बेटे की शादी हो गई है, जबकि दो अविवाहित हैं।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें