बताया जा रहा है कि सुबह जब एक राहगीर उधर से गुज़रा तो झोपड़ी में शीशराम सिंह का शव लटका देखा। उसने तुरंत बाग मालिक और ठेकेदार को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार शीशराम सिंह कुछ वर्षों से बाहर रह रहा था और हाल ही में गांव आया था। यहां आकर उसने आम के बाग में रखवाली का काम संभाल लिया था।
घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है और ग्रामीणों में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।