फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: पुलिस अभिरक्षा से 151 का आरोपी फरार, प्रभारी निरीक्षक व तीन पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज

Tue, 13 Jun 2023 04:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर में पुलिस अभिरक्षा से अपराधी फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक ने तीन पुलिस कर्मियों को लापरवाही बरतने पर निलंबित करते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के चांदपुर थानाक्षेत्र में पुलिस अभिरक्षा में चिकित्सा परीक्षण कराने सीएचसी आए से 151 का आरोपी फरार होने पर पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने तीन पुलिस कर्मियों को लापरवाही बरतने पर निलंबित करते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


बता दें कि थाना क्षेत्र के गांव ककराला निवासी सुरेशना पत्नी अमर सिंह ने थाना चांदपुर पर अपने बेटे ललित के खिलाफ एक शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए कहा था कि उनका बेटा ललित आये दिन उनके साथ मारपीट व गाली-गलौज करता है तथा घर के सामान में तोडफोड़ करता है।

यह भी पढ़ें: Meerut: वर्ष 2042 तक की कार्ययोजना तैयार, 530 करोड़ रुपये से आठ स्थानों पर बनेंगे लॉजिस्टिक पार्क, वेयरहाउस

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस द्वारा जांच में शिकायत सही पाए जाने पर ललित को शांतिभंग की आशंका में सोमवार गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस आरोपी को न्यायालय उपजिलाधिकारी के समक्ष पेश करने से पूर्व मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी स्याऊ लेकर पहुंची थी। ललित लघुशंका की बात कह कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधिक्षक नीरज जादौन ने पुलिस क्षेत्राधिकारी की आंख्या पर पुलिस कर्मियों की लापरवाही मानते हुए मुख्य आरक्षी रोहित, कांस्टेबिल पंकज, कांस्टेबिल हरिओम लो निलंबित तथा प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण को निर्देशित किया गया है कि जांच कर सात दिवस में जांच कर आख्या प्रेषित करने के निर्देशित किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें