कालागढ के कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान में विचरण करता हाथियों का झुंड।
- फोटो : अमर उजाला
कालागढ़ में कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान का बिजरानी पर्यटन जोन सैलानियों के लिए 15 अक्तूबर से खोला जा रहा है।
पार्क के उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि 15 नवंबर तक केवल दिवस भ्रमण की ही अनुमति रहेगी। बिजरानी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। बिजरानी जोन पहले ही भर चुका है। वही ढिकाला के लिएऑनलाइन रजिस्ट्रेशन खुल गया है। 15 नवंबर से ढिकाला पर्यटन जोन भी खोल दिया जाएगा। इस बार पर्यटकों को किराए में जीएसटी का भुगतान भी करना पड़ेगा। उपनिदेशक ने बताया कि उद्यान की सड़के सहीं कर ली गई है। बंगलों की मरम्मत की जा रही है। आमडंडा गेट से बिजरानी के लिए पर्यटकों को प्रवेश दिया जाएगा। ढेला और झिरना पर्यटन जोन पूरे वर्ष पर्यटकों के लिए खुले है।