फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई।
नजीबाबाद-जलालाबाद हाइवे पर शुक्रवार रात करीब दस बजे साइकिल सवार जलालाबाद के मोहल्ला कुरैशियान निवासी अब्दुल लतीफ (60 वर्ष) अपने घर जा रहा था। उसी दौरान बिजनौर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गया। एंबुलेंस के माध्यम से घायल को नजीबाबाद के एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की जेब से मिले मोबाइल फोन नंबर उसकी पहचान हो सकी। अब्दुल लतीफ मंडी समिति के निकट फलों की रेहड़ी लगाते थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें