फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुईयार एजूकेशनल वेलफेयर सोसायटी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
बिजनौर में भुईयार एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभाओं को किया गया स - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर । भुईयार एजूकेशनल वेलफेयर सोसायटी के आठवें प्रतिभा सम्मान समारोह में रविवार को समाज के मेधावियों को सम्मानित किया। शहर के एक मंडप में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. कामेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य समय से निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करनी चाहिए, तब ही कामयाबी मिलती है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि ईडी के पूर्व निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि समाज के युवाओं को शिक्षा के साथ सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। बीएचएल के उप प्रबंधक दयाराम सिंह भामड़ा ने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि अधीक्षक कस्टम सुरेंद्र सिंह, आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. संजय कुमार, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव कुमार, योगेंद्र सिंह, केपी सिंह, केपी सिंह, प्रधानाचार्य नंदकिशोर, रेखा रानी, डॉ. यशपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, संरक्षक मान सिंह भुईयार ने मेधावियों का मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर सीबीएसई 10वीं में 96.20 प्रतिशत अंक पाने वाले साडियापुर निवासी कार्तिक पंवार, यूपी बोर्ड 10वीं में 89 प्रतिशत अंक पाने पर विनीत कुमार निवासी रोशनपुर और सीबीएसई 12वीं में 96 प्रतिशत अंक पर उमंग निवासी सुमालखेड़ी तथा यूपी बोर्ड 12वीं में 85.20 प्रतिशत अंक पर नूरपुर निवासी यश बंसीवाल को टैबलेट देकर सम्मानित किया। अन्य मेधावियों को बैग, सामान्य ज्ञान पुस्तक और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त एसआई सूरज सिंह और संचालन समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह एवं महामंत्री केशव शरण ने किया। तेजपाल भुईयार, कामेंद्र सिंह, गिरिराज सिंह, पंकज जायसवाल, संदीप कुमार, राहुल कुमार, टीकम सिंह, नवीन वंशीवाल, हरिप्रकाश, गजेंद्र सिंह, दीपक कुमार, मनोज कुमार, भोपाल सिंह, सुभाष सिंह, एडवोकेट गजेंद्र सिंह भुईयार, नरेंद्र सिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें