फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भीम आर्मी और आसपा के कार्यकर्ताओं ने निकाली साइकिल रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती। भीम आर्मी और आसपा के कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकालकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया। उन्होंने लोगों से अधिक संख्या में पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन


भीम आर्मी चीफ एवं आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष काशीराम के निर्देश पर राजन गौतम के नेतृत्व में भीम आर्मी व आसपा के कार्यकर्ताओं ने नांगलसोती, हरचंदपुर, तिसोतरा, कामराजपुर में शनिवार को साइकिल रैली निकाली।

नांगलसोती में आयोजित एक सभा में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष प्रशांत महासागर, आसपा के जिलाध्यक्ष हरिओम गौतम एडवोकेट ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है। जिससे आम आदमी परेशान है। सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्होंने पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए लोगों से अधिक संख्या में पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। रैली में ललित कुमार, रजत कुमार, प्रवेश कुमार, राजन गौतम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें