फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर चीनी मिल में पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता

Wed, 25 Jul 2018 12:22 AM IST
बिजनाैर/अमर उजाला/ब्यूराे
विज्ञापन
बिजनौर चीनी मिल में मौजूद भाकियू कायकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में भाकियू के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को बिजनौर चीनी मिल का मौका मुआयना किया। चीनी मिल में अब तक मरम्मत का काम शुरू नहीं किया गया है। डीएम से हुई वार्ता के अनुसार चीनी मिल के पास अब केवल बुधवार का समय बचा है। किसानों ने बृहस्पतिवार से वेब     ग्रुप के कारोबार पर कब्जा करने   की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले डीएम अटल कुमार राय ने किसानों को 25 जुलाई तक वेव ग्रुप की बिजनौर व चांदपुर चीनी मिल में मरम्मत कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया था। प्रशासन द्वारा दबाव बनाने के बाद भी चीनी मिलों में अब तक मरम्मत शुरू नहीं हुई है। मंगलवार को भाकियू के मंडल महासचिव अतुल कुमार के नेतृत्व में किसानों ने बिजनौर चीनी मिल का मौका मुआयना किया। अतुल कुमार के अनुसार मिल में मरम्मत कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ है। 
किसानों ने पूरी मिल का घूमकर निरीक्षण किया। इस संबंध में मिल अधिकारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि मिल की मरम्मत शुरू कराने के संबंध में कोई आदेश नहीं मिले हैं। अतुल कुमार ने बताया कि अब वेव ग्रुप पर केवल बुधवार तक का समय है। अगर बुधवार को भी मरम्मत शुरू न की गई तो किसान 26 जुलाई को डीएम से मिलने के बाद जोरदार विरोध    किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में दीपक तोमर, विजेंद्र सिंह, मनोज कुमार, अतुल कुमार, भोले सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


बिजनौर, चांदपुर चीनी मिलों को अल्टीमेटम
बिजनौर में जिलाधिकारी ने बिजनौर व चांदपुर चीनी मिलों के गन्ना प्रबंधकों को तीन दिन में मशीनों की मरम्मत शुरू नहीं करने पर गंभीर नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहने का अल्टीमेटम दे दिया है।        
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार बिजनौर व चांदपुर के चीनी मिलों को गन्ना आयुक्त ने मशीनों की मरम्मत शुरू कराने के लिए नोटिस दिया था। इसके बाद डीएम की ओर से नोटिस भेजा गया था। इसके बाद भी मशीनों की मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ। डीएम ने चीनी मिलों को हिदायत दी थी कि दोनों इकाई के प्रबंध निदेशक या निदेशक 24 जुलाई को उनके समक्ष उपस्थित हों।  
जिला गन्ना अधिकारी के मुताबिक जिलाधिकारी की बैठक में कोई अधिकारी नहीं आया। बिजनौर इकाई के गन्ना प्रबंधक एके सिंह व चांदपुर इकाई के गन्ना प्रबंधक तेजवीर ढाका बैठक में आए। जिलाधिकारी ने बुलाए जाने पर भी मिल अधिकारियों के नहीं आने पर गन्ना अधिकारियों की जमकर खबर ली। उन्होंने कहा कि गन्ना आयुक्त ने मिलों के भेजे नोटिस में साफ कर दिया है कि मिलों के चलाने में कोई कानूनी अड़चन  नहीं है। उन्होंने कहा कि वेब ग्रुप के साथ ही इंडियन पोटाश ग्रुप ने भी पांच चीनी मिल खरीदी थी। 
उनकी भी जांच चल रही है। इंडियन पोटाश ग्रुप की पांचों  चीनी मिल में मशीनरी की मरम्मत चल रही है।
 जिलाधिकारी ने सख्ती के साथ कहा कि अक्टूबर के प्रथम  सप्ताह में जिले की चीनी मिल चलनी है। मशीनों की मरम्मत शुरू नहीं करके दोनों मिल प्रशासन व किसानों के लिए परेशानी पैदा करने पर आमादा हैं। 
प्रशासन के लिए किसानों का हित सर्वोपरि है। बिजनौर व चांदपुर चीनी मिलों ने जब पैसे की कमी का तर्क देना चाहा तो जिलाधिकारी ने उनसे कह दिया कि पैसे का  इंतजाम करना मिलों की सिरदर्दी है। प्रशासन का इससे कोई लेनादेना नहीं है। चीनी मिल तीन दिन में मशीनों की मरम्मत शुरू कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें