फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर में रेल ट्रैक बिछाने का काम 10 दिन के लिए रूका

विज्ञापन
विज्ञापन
- दूसरी रेलवे लाइनों को ठीक करने के लिए गए हैं कर्मचारी
विज्ञापन

- अगले सप्ताह से तेजी पकड़ेगा रेल ट्रैक बिछाने का काम

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजनौर रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक बिछाने का काम चल रहा है। मगर कर्मचारी नहीं होने से रेलवे ट्रैक बिछाने का काम 10 दिन के लिए रोक दिया गया है। अगले सप्ताह से ही ट्रैक बिछाने का काम रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन


जिले में रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है। ऐसे में बिजनौर रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण हो रहा है। बिजनौर दोनों रेलवे फाटकों को पार करते हुए एक रेलवे लाइन बिछाई जा रही है। इसके अलावा स्टेशन अंदर भी एक अन्य लाइन बिछाई जा रही है। जिससे अब मालगाड़ी की शंटिंग अंदर प्लेटफार्म पर ही हो सकेगी। ऐसा होने से फाटकों पर जाम नहीं लगेगा। अभी तक लोगों को ट्रेन की संटिंग के दौरान घंटाें फाटक बंद होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। अभी फिलहाल रेल ट्रैक बिछाने का काम रूका हुआ है। क्योंकि सभी मजदूर नजीबाबाद, नगीना, स्योहारा में रेलवे लाइन ठीक करने गए हैं। अगले सप्ताह तक दोबारा इस रेलवे ट्रैक पर काम शुरू हो जाएगा। वो दिन दूर नहीं जब लोगों को फाटक पर जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें