भारत बंद का जिले में नहीं होगा असर
बिजनौर। 26 फरवरी को होने वाले व्यापारियों के भारत बंद का जिले में कोई असर नहीं रहेगा। व्यापारियों ने भारत बंद को समर्थन न देने का निर्णय लिया है।
कई मांगों को लेकर व्यापारी संगठनों ने 26 फरवरी को भारत बंद का एलान किया था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी उन संगठनों में शामिल है लेकिन संगठन के सदस्यों ने भारत बंद के समर्थन में दुकानें बंद न करने की बात कही है। जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि कोरोना काल से ही व्यापारी संकट के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में भारत बंद की वजह से व्यापारियों को और आर्थिक नुकसान झेलना होगा। वे शुक्रवार को कोई बंद नहीं करेंगे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष मनोज कुच्छल का कहना है कि उनके संगठन ने भारत बंद को कोई समर्थन नहीं दिया है। शुक्रवार को बाकी दिनों की तरह ही पूरा बाजार खुला रहेगा।