- कलक्ट्रेट तीन अगस्त से तंबू गाढ़ कर शुरू करेंगे अनिश्चितकालीन आंदोलन
-फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले को गुलदार मुक्त करने के लिए भारतीय किसान यूनियन तीन अगस्त से कलक्ट्रेट में तंबू गाढ़कर अनिश्चित कालीन आंदोलन शुरू करेगी। इसके लिए भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने आपातकालीन बैठक कर निर्णय लिया।
भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह ने सभी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में बढ़ते गुलदार के आतंक से निजात दिलाने पर चर्चा हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह ने कहा कि तीन अगस्त से कलक्ट्रेट में आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, चौधरी कुलदीप सिंह, रामअवतार सिंह ने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि भाकियू अपने आंदोलन को मजबूत कर बिजनौर से लड़ाई लड़ने का काम करेगी।
जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह चौधरी ने कहा कि भाकियू जनपद में गुलदार के साथ आवारा पशुओं द्वारा खेत और किसान को तबाह करने, बिलाई मिल का रुका हुआ भुगतान करने, नजीबाबाद चीनी मिल की क्षमता वृद्धि आदि अन्य ज्वलंत मुद्दों को भी रखा जाएगा। बैठक में पहलवान, दिनेश कुमार, महेंद्र सिंह, विजय पहलवान, नरदेव सिंह, रोहित राणा, वीर सिंह डबास, कोमन सिंह, अवनीश कुमार, सुनील प्रधान, होशियार सिंह, रवि शेखर तोमर, राहुल चौधरी आदि उपस्थित रहे।