फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - बिना बाउंड्री व जंगल के स्कूल आबादी में होंगे शिफ्ट

Wed, 02 Aug 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जंगल क्षेत्र के 21 परिषदीय स्कूलों में नहीं चहारदीवारी
विज्ञापन

- चार जगह निर्माण शुरू, बाकी बाउंड्री निर्माण के लिए भेजे गए प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनपद में गुलदार का आतंक बढ़ रहा है। गुलदार के हमले से जनपद में करीब 12 इंसानों की जान चली गई। जंगल क्षेत्र में स्थित परिषदीय 21 विद्यालयों में चहारदीवारी नहीं हैं और अनेक परिषदीय स्कूल आबादी से दूर जंगल में संचालित हैं। डीएम ने ऐसे स्कूलों की सूची मांगी है, इन स्कूलों को आबादी में शिफ्ट किया जाएगा।
जनपद में 1354 प्राथमिक विद्यालय, 376 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 389 कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब दो लाख छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं पूर्ण कराई गई। जैसे ब्लैक-बोर्ड, छात्रों के बैठने को फर्नीचर, रंगाई, पुताई, विज्ञान एवं कंप्यूटर लैब, पेयजल को टंकी आदि का कार्य हुआ है। इसके बाद भी जनपद के 21 परिषदीय विद्यालयों में सुरक्षा की दृष्टि से चहारदीवारी नहीं है। इसके अलावा जनपद में काफी स्कूल आबादी से बाहर यानी खेतों में बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए डीएम ने बीएसए से ऐसे स्कूलों की सूची मांगी है। डीएम के निर्देश पर सभी खंड शिक्षा अधिकारी इसकी जानकारी में जुट गए। अफसरों का कहना है कि बिना बाउंड्री वाले तथा जंगल यानी खेतों के बीच में संचालित परिषदीय स्कूलों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें